अकबर के इस्तीफे के बाद प्रिया रमानी बोली- सही साबित हुए हमारे आरोप

Edited By vasudha,Updated: 17 Oct, 2018 05:42 PM

priya ramani tweet on akbar resignation

यौन शोषण के आरोपों से घिरे विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम के बाद महिला पत्रकार प्रिया रमानी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्वीट कर इस फैसले पर खुशी जताई...

नेशनल डेस्क:  यौन शोषण के आरोपों में घिरे विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम के बाद महिला पत्रकार प्रिया रमानी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्वीट कर इस फैसले पर खुशी जताई। 
PunjabKesari

प्रिया रमानी ने लिखा कि अकबर के इस्तीफे से हमारे आरोप सही साबित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब उस दिन का इंतजार है, जब हमें कोर्ट से न्याय मिलेगा। बता दें कि इससे पहले एम जे अकबर ने मी टू अभियान में यौन शोषण के आरोप लगाये जाने पर प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। अकबर ने विदेश यात्रा से लौटने के बाद अपने ऊपर 10 से अधिक महिलाओं के लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया था।

PunjabKesari
बता दें रमानी ने ‘मी टू’ अभियान के तहत एम जे अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मंगलवार को 19 महिला पत्रकार प्रिया रमानी के समर्थन में सामने आई थीं। इन महिला पत्रकारों ने एक संयुक्त बयान में अदालत से आग्रह किया था कि अकबर के खिलाफ उन्हें सुना जाए। महिला पत्रकारों ने दावा किया था कि कि उनमें से कुछ का अकबर ने यौन उत्पीड़न किया और अन्य इसकी गवाह हैं। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!