Edited By vasudha,Updated: 23 Jan, 2019 05:58 PM
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुत ही बड़ा दांव खेल दिया है। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी देकर सभी को चौका दिया है। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ प्रियंका गांधी ही...
नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुत ही बड़ा दांव खेल दिया है। उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी देकर सभी को चौका दिया है। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ प्रियंका गांधी ही छाई हुई है। यहीं नहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर इंदिरा गांधी इज बैक के पोस्टर लग गए हैं। जिसमें प्रियंका गांधी को मां दुर्गा और इंदिरा गांधी के साथ दिखाया है। ट्विटर पर भी प्रियंका गांधी और इंदिरा गांधी की तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें वह दोनों हूबहू एक जैसी लग रही हैं।