गरीबों के पलायन पर छिड़ा विवाद, प्रियंका बोली- इन हिंदुस्तानियों के साथ ना करें ऐसा सलूक

Edited By vasudha,Updated: 28 Mar, 2020 01:18 PM

priyanka gandhi attack on modi government about migration of poor

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान मजदूरों एवं गरीबों के अपने घरों के लिए पैदल निकलने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस स्थिति पर सरकार को शर्म आनी चाहिए...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान मजदूरों एवं गरीबों के अपने घरों के लिए पैदल निकलने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस स्थिति पर सरकार को शर्म आनी चाहिए। 

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने गरीबों के पैदल पलायन का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि इन मजबूर हिंदुस्तानियों के साथ ऐसा सलूक मत कीजिए। हमें शर्म आनी चाहिए कि हमने इन्हें इस हाल में छोड़ दिया है। ये हमारे अपने हैं। प्रियंका ने कहा ​कि मजदूर देश की रीढ़ की हड्डी हैं। कृपया इनकी मदद करिए। 

PunjabKesari

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हज़ारों ग़रीब लोग अपने परिवार सहित उत्तर प्रदेश - बिहार पैदल जाने को मजबूर हैं। ये लोग कह रहे हैं कि कोरोना वायरस से नहीं, तो भूख से जरूर मर जाएंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी का कोई जबाब नही? 
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!