प्रियंका को कमान देने पर BJP का तंज, कहा- वह कांग्रेस के लिए बैसाखी की तरह

Edited By Anil dev,Updated: 23 Jan, 2019 02:22 PM

priyanka gandhi congress bjp alliance

प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पूर्वांचल का प्रभारी बनाए जाने के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका के महासचिव बनाए जाने पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका को महासचिव बनाना राहुल के फेल होने का ऐलान है।

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने पूर्वांचल का प्रभारी बनाए जाने के बाद भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका के महासचिव बनाए जाने पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रियंका को महासचिव बनाना राहुल के फेल होने का ऐलान है। उन्होंने कहा कि नए भारत में आखिर कबतक परिवारवाद चलेगा? हमारे लिए पार्टी ही परिवार है जबकि उनके लिए परिवार ही पार्टी है।

PunjabKesari

मीडिया से बातचीत में पात्रा ने कहा कि महागठबंधन से हर राज्य से नकारे जाने के बाद आखिर में कांग्रेस ने अब प्रियंका गांधी पर दाव खेला है। प्रियंका कांग्रेस के लिए बैसाखी की तरह है। न्यू इंडिया में यह सवाल पूछा जा रहा है कि नेहरू जी के बाद इंदिरा जी फिर राजीव से फिर सोनिया फिर राहुल और अब प्रियंका जी। बीजेपी में पार्टी ही परिवार है तो कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है। 

PunjabKesari

आपको बतां दे कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राजनीतिक ‘मास्टर स्ट्रोक’ मारते हुए नेहरु गांधी परिवार की एक और सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा को सक्रिय राजनीति के मैदान में उतार कर भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सामने एक सशक्त चुनौती पेश की है।  चुनावी सरगर्मियां तेज होते ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अपनी बहन वाड्रा को पार्टी का महासचिव नियुक्त करके उन्हें पूर्वी उत्तरप्रदेश की जिम्मेदारी दे दी। राज्य में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को देखते हुए पार्टी ने तुुरुप का पत्ता चला है। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!