प्रियंका गांधी पर भाजपा ने कसा तंज, संगठन में बड़ी भूमिका की 'हकदार'

Edited By Yaspal,Updated: 24 Jan, 2019 05:49 AM

priyanka gandhi on bjp s tainted deserved role in the organization

प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस में पूर्वी उत्तरप्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाये जाने को लेकर पर चुटकी लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि उनका (प्रियंका) व्यक्तित्व संगठन में ‘और बड़ी भूमिका’ का हकदार था...

नई दिल्लीः प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस में पूर्वी उत्तरप्रदेश का प्रभारी महासचिव बनाये जाने को लेकर पर चुटकी लेते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि उनका (प्रियंका) व्यक्तित्व संगठन में ‘और बड़ी भूमिका’ का हकदार था। प्रसाद ने कहा, ‘‘ प्रियंका जी महासचिव बनी है, मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं। चूंकि यह परिवार का मसला है, तो इस तरह के पद अस्वभाविक नहीं हैं । मैं केवल यह कहना चाहता हूं कि उन्हें केवल पूर्वी उत्तर प्रदेश में सीमित भूमिका क्यों दी गई ? वास्तव में उनका व्यक्तित्व बड़ी भूमिका का हकदार था।’’
PunjabKesari
विधि मंत्री केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठकों के निर्णयों की जानकारी देने के समय इस बारे में पूछे गए संवाददाताओं के सवालों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से नियुक्तियों से पार्टी का दृष्टकिोण स्पष्ट होता है। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में प्रसाद ने कहा कि यह मामला एक भाई (राहुल गांधी) द्वारा अपनी बहन (प्रियंका गांधी वाड्रा) को पार्टी पद पर नियुक्त करने से संबंधित है। भाजपा नेता की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब बुधवार को प्रियंका को पार्टी महासचिव बनाते हुए उत्तर प्रदेश-पूर्व की जिम्मेदारी सौंपी गई।
PunjabKesari
उत्तरप्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है और ‘‘कांग्रेस में कौन चेयरमैन बनता है, कौन डायरेक्टर और कौन मैनेजिंग डायरेक्टर... यह परिवार का ही मसला है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि प्रियंका गांधी वाड्रा की नियुक्त से स्पष्ट हो गया है कि परिवार ने भी यह स्वीकार कर लिया है कि राहुल गांधी ‘‘फ्लाप’’ हो चुके हैं। प्रस्तावित महागठबंधन में राहुल गांधी को कोई भाव नहीं दे रहा। शर्मा ने कहा कि वहीं गरीबों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गठबंधन हो चुका है। कांग्रेस ने गरीबों को नारा दिया जबकि मोदी ने गरीबों को हक दिया है। उन्होंने कहा कि पहले भी प्रियंका गांधी वाड्रा अमेठी, रायबरेली में प्रचार कर चुकी हैं और लोग सभी बातें जानते हैं।
PunjabKesari
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रियंका गांधी वाड्रा के कांग्रेस में औपचारिक प्रवेश को ‘पारिवारिक गठबंधन’ करार दिया और कहा कि यह कांग्रेस द्वारा इस बात की स्वीकारोक्ति है कि राहुल गांधी नेतृत्व प्रदान करने में ‘‘विफल’’ रहे हैं ।  पात्रा ने कहा कि प्रस्तावित महागठबंधन में विभिन्न दलों से ‘खारिज’ किये जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘पारिवारिक गठबंधन’ को अपनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने वास्तव में सार्वजनिक तौर पर घोषणा कर दी है कि राहुल गांधी विफल हो गए हैं। यह महागठबंधन के दलों द्वारा खारिज किए जाने के कारण हुआ है और ऐसे में उन्होंने पारिवारिक गठबंधन को चुना।’’
PunjabKesari
बहरहाल, विपक्षी पार्टी पर चुटकी लेते हुए पात्रा ने कहा कि यह स्वाभाविक है कि कांग्रेस पार्टी को परिवार के ही किसी सदस्य को ताज देना था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसन्न लोकसभा चुनाव को ‘नामदार’ और ‘कामदार’ के बीच की लड़ाई बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कौन अगला नेता होगा, यह पहले से ही तय होता है। पात्रा ने इस संदर्भ में पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी का उदाहरण दिया। पात्रा ने कहा कि सभी नियुक्तियां एक परिवार से होती हैं। कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!