प्रियंका गांधी के आरोपों से आहत हुई CO अर्चना सिंह, भाई की मौत के बाद भी ​डटी रही ड्यूटी पर

Edited By shukdev,Updated: 29 Dec, 2019 09:10 PM

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  लखनऊ पुलिस अफसर CO अर्चना सिंह पर धक्का मुक्की और गला दबाने का आरोप लगाया। इन आरोपों से अर्चना आहत हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस वक्त डॉ अर्चना सिंह प्रियंका गांधी के फ्लीट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही...

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने  लखनऊ पुलिस अफसर CO अर्चना सिंह पर धक्का मुक्की और गला दबाने का आरोप लगाया। इन आरोपों से अर्चना आहत हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस वक्त डॉ अर्चना सिंह प्रियंका गांधी के फ्लीट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही थीं, उस वक्त उन्हें अपने भाई की मौत की खबर मिली लेकिन वो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए ड्यूटी करती रहीं । परिवार में हुई मौत के बावजूद ड्यूटी के फर्ज को ऊपर रखते हुए CO अर्चना सिंह ने शनिवार के दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सुरक्षा-व्यवस्था को संभाला इसलिए ड्यूटी के दौरान हुए विवाद और प्रियंका गांधी की ओर से बदसलूकी और धक्कीमुक्की के आरोपों से अर्चना सिंह आहत हैं।

PunjabKesari
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को ही उन्हें अपने चचेरे छोटे भाई की मौत की खबर मिली थी और वह उन्हें देखने के लिए जाना चाहती थीं। इसके लिए वह छुट्टी मांगने ही वाली थीं कि उन्हें प्रियंका की फ्लीट इंचार्ज के तौर पर तैनात कर दिया। भावनाओं पर फर्ज को तरजीह देते हुए CO अर्चना सिंह यह तय करने में जुट गईं कि किसी भी तरह से प्रियंका गांधी की सुरक्षा में कोई सेंध न लगे।

PunjabKesari
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही थी। इस दौरान पुलिस के रोके जाने पर प्रियंका गांधी ने लखनऊ के मार्डन कंट्रोल रूम की आईपीएस अधिकारी और सीओ डॉ अर्चना सिंह पर गला दबाने और धक्का देने का आरोप लगाया था। हालांकि प्रियंका गांधी की सुरक्षा के दौरान ही गला दबाने के आरोप को लेकर डॉ. अर्चना उस वक्त सुर्खियों में आ गईं लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था और प्रियंका गांधी की तरफ से यह झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
 PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!