प्रियंका गांधी ने किया बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने दम पर लड़ेगी चुनाव

Edited By Yaspal,Updated: 14 Nov, 2021 06:50 PM

priyanka gandhi said congress will fight elections on its own

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। किसी से गठबंधन नहीं...

नेशनल डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर में कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। किसी से गठबंधन नहीं करेंगे। 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

कांग्रेस महासचिव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आजादी का आदर नहीं करती। भाजपा के नेतृत्व को आजादी का मतलब नहीं पता है। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल और बाबा साहेब ने कुर्बानी दी, लेकिन भाजपा के नेतृत्व को आजादी का अर्थ नहीं पता। आज कुछ लोगों के पास ही आजादी है।

प्रियंका ने हाथरस में पीड़िता के परिवार को इतनी आजादी नहीं मिली कि वह अंतिम संस्कार तक कर सकें। करो या मरो नारा के अब दोबारा साकार करने का समय आ गया है। महंगाई से आम जन मानस परेशान है। लखीमपुर खीरी में किसानो को कुचला जा रहा है। 70 साल में पेट्रोल का दाम 70 रुपए हुआ। पिछले सात साल में 100 रुपए हो गया।

कांग्रेस नेता ने महंगाई को लेकर कहा कि गैस डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आपकी लड़ाई सपा और बसपा नहीं सिर्फ कांग्रेस लड़ रही। हाथरस उन्नाव में कहीं दोनों पार्टियां नजर नहीं आई। कांग्रेस सड़कों पर उतरकर लोगों की लड़ाई लड़ रही है। हमारे पदाधिकारी कार्यकर्ता आपकी लड़ाई लड़ते हुए जेल गए। इनके नेता कहीं दिखाई नहीं दिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!