प्रियंका गांधी आज दिल्ली में शीला दीक्षित के लिए करेंगी रोड शो

Edited By Pardeep,Updated: 05 May, 2019 04:58 AM

priyanka gandhi to showcase sheila dixit in delhi today

पिछले दो महीने से अमेठी रायबरेली सहित पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में सक्रिय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब दिल्‍ली में कांग्रेस का मोर्चा संभालने जा रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को पार्टी उम्मीदवार व पूर्व...

नई दिल्लीः पिछले दो महीने से अमेठी रायबरेली सहित पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में सक्रिय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब दिल्‍ली में कांग्रेस का मोर्चा संभालने जा रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को पार्टी उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के लिए रोड शो करेंगी।
PunjabKesari
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को बताया कि प्रियंका उत्तर-पूर्व दिल्ली में पांच मई को शीला दीक्षित के लिए रोड शो करेंगी। शीला का मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के दिलीप पांडे और मौजूदा भाजपा सांसद मनोज तिवारी से है।
PunjabKesari
कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका का दिल्ली में यह पहला रोड शो होगा। उन्हें 23 जनवरी को पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाई गई थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली रामलीला मैदान में 8 मई को होगी। इसका मुकाबला करने के लिए कांग्रेस प्रियंका गांधी की रैलियां 9 और 10 मई को आयोजित करने पर भी विचार कर रही है। 
PunjabKesari

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!