Edited By Seema Sharma,Updated: 04 Jul, 2019 09:26 AM
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई की प्रशंसा की है। प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि राहुल गांधी आपने जो किया, उसकी हिम्मत बहुत ही कम लोगों में होती है
नई दिल्ली: राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने भाई की प्रशंसा की है। प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा कि राहुल गांधी आपने जो किया, उसकी हिम्मत बहुत ही कम लोगों में होती है, आपके फैसले का सम्मान करते हैं। प्रियंका ने कहा कि राहुल आपका यह कदम सराहनीय है। बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी ने कहा कि वह अब पार्टी के प्रमुख नहीं हैं और नए अध्यक्ष के लिए जल्द चुनाव होना चाहिए।
राहुल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि मैं अध्यक्ष नहीं हूं। नए अध्यक्ष के लिए जल्द चुनाव हो। उन्होंने यह भी कहा कि नए अध्यक्ष के लिए चुनाव एक महीने पहले हो जाना चाहिए था। लोकसभा चुनाव में हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी।
हालांकि कार्य समिति के सदस्यों ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था। इसके बाद से गांधी लगातार इस्तीफे पर अड़े हुए हैं। हालांकि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे आग्रह किया है कि वह कांग्रेस का नेतृत्व करते रहें।