प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर दी दस्तक, कुछ ही घंटों में हो गए इतने फॉलोवर्स

Edited By Seema Sharma,Updated: 11 Feb, 2019 01:38 PM

priyanka gandhi vadra on twitter

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ दौरे से पहले ट्विटर पर एंट्री कर ली है। हालांकि अभी तक प्रियंका ने कोई ट्वीट नहीं किया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ दौरे से पहले ट्विटर पर एंट्री कर ली है। हालांकि अभी तक प्रियंका ने कोई ट्वीट नहीं किया है। प्रियंका का ट्विटर हैंडल @priyankagandhi है और वे प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम से ट्विटर पर हैं। प्रियंका के सोमवार को ट्विटर पर आते ही कई हजार फॉलोवर हो गए हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक सिर्फ सात लोगों को ही फॉलो किया है। उन्होंने शुरुआती तौर पर कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल, भाई एवं पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को फॉलो किया। बता दें कि प्रियंका सोमवार को ही चार दिन के दौरे पर पहली बार लखनऊ आ रही हैं।

इस दौरान वह हर रोज 13 घंटे तक काम करेंगी। लखनऊ आने के तुरंत बाद प्रियंका वाड्रा अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मिलकर लोकसभा चुनावों में पार्टी की रणनीति बनाने का काम शुरू कर देंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हर रोज प्रियंका सुबह साढ़े 9 बजे से रात साढ़े 11 बजे तक काम करेंगी। दोपहर में 1 बजे से डेढ़ बजे तक वो दोपहर का भोजन लेंगी। लोकसभा चुनाव से पहले अपनी बहन प्रियंका को राजनीति में लाकर राहुल गांधी ने बड़ा दांव खेला है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!