शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ट्वीट- प्रियंका में दिखती हैं इंदिरा गांधी, पार्टी अध्यक्ष बनाना चाहिए

Edited By Yaspal,Updated: 22 Jul, 2019 08:21 PM

priyanka looks like indira gandhi should be party president

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद से पार्टी नेतृत्व को लेकर अभी संशय बना हुआ है। लेकिन कुछ लोग प्रियंका गांधी वाड्रा को इस पद के लिए समर्थन कर रहे हैं। फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिंन्हा ने सोमवार को...

नेशनल डेस्कः राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद से पार्टी नेतृत्व को लेकर अभी संशय बना हुआ है। लेकिन कुछ लोग प्रियंका गांधी वाड्रा को इस पद के लिए समर्थन कर रहे हैं। फिल्म अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिंन्हा ने सोमवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने का समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि प्रियंका गांधी ने मुझे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद दिला दी। शत्रुघ्न ने लिखा कि जिस तरह से बेलछी कांड के दौरान इंदिरा गांधी हाथी पर सवार होकर पहुंची थीं, इसी तरह प्रियंका ने भी सोनभद्र मामले में किया है। अब प्रियंका को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल लेनी चाहिए।
PunjabKesari
शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए लिखा कि जिस तरह से दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता और एक मुस्कान के साथ उन्होंने अपनी गिरफ्तारी दी औऱ जिस तरह से वो हिरासत में रहीं, वो बिल्कुल अकथनीय है। उन्होंने उन जटिल परिस्थितियों में अपना जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसीलिए मेरी विनम्र अपील है कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।
PunjabKesari
उन्होंने आगे लिखा कि प्रियंका को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाना पार्टी के लिए बूस्टर की तरह होगा और ये पार्टी के हित में भी होगा। प्रियंका एक सच्चे समर्पित नेता की तरह आदर्श नेता हैं। अन्य राजनीतिक दलों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए और उनकी तरह हिम्मत और लोगों के लिए लड़ाई लड़ने की सीख लेनी चाहिए। 
PunjabKesari
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने भी किया समर्थन
बता दें कि प्रियंका के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह ने भी प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राऱष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग करते हुए कहा था कि उनमें पार्टी की कमान संभालने के सारे गुण मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होंने आशंका जताई थी कि अगर कोई गैर-गांधी कांग्रेस का अध्यक्ष बना तो पार्टी 24 घंटे के अंदर बिखर जाएगी।

यूपी के सोनभद्र में एक गोलीबारी की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से प्रियंका की मुलाकात की तारीफ करते हुए पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने कहा कि वह पार्टी को संभालने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, “आपने देखा होगा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के एक गांव में क्या किया। यह अद्भुत था, वह वहीं रुकीं


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!