उन्नाव हादसे को लेकर प्रियंका ने BJP सरकार पर उठाए सवाल, पूछा- पीड़िता की सुरक्षा में ढिलाई क्यों?

Edited By vasudha,Updated: 29 Jul, 2019 12:26 PM

priyanka questions on bjp unnao rape case

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना को चौंकाने वाली घटना करार देते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर भाजपा सरकार से न्याय की क्या उम्मीद की जा...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना को चौंकाने वाली घटना करार देते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर भाजपा सरकार से न्याय की क्या उम्मीद की जा सकती है। 
PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ सड़क दुर्घटना का हादसा चौंकाने वाला है। उन्होंने सवाल किया कि इस केस में चल रही सीबीआई जांच कहां तक पहुंची? आरोपी विधायक अभी तक भाजपा में क्यों हैं? पीड़िता और गवाहों की सुरक्षा में ढिलाई क्यों? इन सवालों के जवाब बिना, क्या भाजपा सरकार से न्याय की कोई उम्मीद की जा सकती है? 
PunjabKesari
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बलात्कार के घृणित अपराध की पीड़ित बेटी के लिए उन्नाव व यू.पी न्याय चाहता था,पर न्याय की बजाय क्या हुआ? हत्या का षड्यंत्र? पिता की पुलिस हिरासत में हत्या, अब परिवार खोया और लड़ रही ज़िंदगी की जंग! उन्होंने सवाल किया कि आदित्यनाथ जी- मेरा कातिल ही मेरा मुंसिफ़ है, क्या मेरे हक़ में फ़ैसला देगा? 
PunjabKesari
गौरतलब है कि गत रविवार को हुए सड़क हादसे में उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले का मुख्य आरोपी हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!