ऑफ द रिकार्ड: प्रियंका के निजी सचिव बने गहलोत के पूर्व ओ.एस.डी.

Edited By Pardeep,Updated: 28 Feb, 2019 05:33 AM

priyanka s private secretary becomes gehlot s former o s d

प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में उतरने से उनके निजी सचिवालय के जल्द ही आकार लेने की अनिवार्यता बढ़ गई थी। हालांकि प्रियंका जमीन से जुड़ी हुई नेता हैं और कांग्रेस में उनके समर्थकों का मजबूत नैटवर्क है, लेकिन इसके बावजूद अब उनके खुद के एक...

नेशनल डेस्क: प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में उतरने से उनके निजी सचिवालय के जल्द ही आकार लेने की अनिवार्यता बढ़ गई थी। हालांकि प्रियंका जमीन से जुड़ी हुई नेता हैं और कांग्रेस में उनके समर्थकों का मजबूत नैटवर्क है, लेकिन इसके बावजूद अब उनके खुद के एक बड़े सचिवालय ने काम करना शुरू कर दिया है। 
PunjabKesari
पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला प्रियंका के बेहद करीबी हैं और उनके प्रमुख राजनीतिक सलाहकारों में शामिल हैं। प्रियंका जब एक काबिल निजी सचिव की तलाश कर रही थीं, तब उन्होंने शुक्ला से किसी का नाम सुझाने के लिए कहा था। शुक्ला ने किसी का नाम नहीं सुझाया लेकिन अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक पूर्व अधिकारी धीरज श्रीवास्तव की सेवाएं हासिल हो गई हैं। श्रीवास्तव ने विभिन्न पदों पर काम करने के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। श्रीवास्तव की पहली तैनाती मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगर जोधपुर में हुई थी। 
PunjabKesari
गहलोत जब 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने, तब श्रीवास्तव को उनका विशेष कत्र्तव्यथ अधिकारी (ओ.एस.डी.) नियुक्त किया गया था। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान वह प्रधानमंत्री कार्यालय में भी तैनात रहे और उन्होंने सोनिया गांधी के ओ.एस.डी. के रूप में भी काम किया।
PunjabKesari
श्रीवास्तव दिल्ली स्थित राजीव गांधी फाऊंडेशन में भी काम कर चुके हैं। यह अब तय हो चुका है कि श्रीवास्तव कांग्रेस महासचिव प्रियंका के निजी सचिव का काम संभालेंगे। इस तथ्य से इन्कार नहीं किया जा सकता कि राजनीति में कदम रखने के बाद बेहद कम समय में ही प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही हैं। इससे स्पष्ट है कि वह लोगों के जुड़ाव में सक्षम हैं। 
PunjabKesari
सूत्रों के अनुसार उनकी टीम में कम से कम आधा दर्जन सचिव होंगे। धीरज श्रीवास्तव पर मीडिया, राजनीतिक मसलों और प्रियंका की यात्राओं की देखभाल करने वाली टीम तैनात करने की जिम्मेदारी रहेगी। माना जा रहा है कि राजीव शुक्ला भी प्रियंका की टीम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे और वह भी मीडिया का काम देखेंगे लेकिन एक बात तो साफ है कि सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका शहर से बाहर होने की स्थिति में रोज रात को कॉन्फ्रैंसिंग कॉल के जरिए बात करेंगे। राजधानी में होने पर रात के भोजन या उसके बाद इन तीनों का रोज 10, जनपथ पर मुलाकात करना तय है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!