Edited By Monika Jamwal,Updated: 19 Apr, 2019 05:45 PM
कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को सभी को हैरान करते हुए पार्टी से इस्तीफा दिए जिसे पूर्व मुख्यमंत्री और नैकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि उनका जाना पार्टी के लिए नुकसानदायक और दुर्भाग्यजनक है।
श्रीनगर : कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शुक्रवार को सभी को हैरान करते हुए पार्टी से इस्तीफा दिए जिसे पूर्व मुख्यमंत्री और नैकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि उनका जाना पार्टी के लिए नुकसानदायक और दुर्भाग्यजनक है। इस विषय में उमर ने एक ट्वीट भी किया और लिखा कि काफी दुखी हूं कि अपना खून-पसीना बहाने वालों से ज्यादा गुंडों को कांग्रेस में तरजीह मिल रही है। पार्टी के लिए मैंने गालियां और पत्थर खाए हैं, लेकिन उसके बावजूद पार्टी में रहने वाले नेताओं ने ही मुझे धमकियां दीं। जो लोग धमकियां दे रहे थे वह बच गए हैं। उनका बिना किसी कार्रवाई के बच जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
उनके इस्तीफे पर उमर अब्दुल्ला ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि वह कांग्रेस की एक मजबूत स्तंभ थी। कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन में हमेशा खड़ी नजर आने वाली एक निडर एडवोकेट थी। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने प्रिंयका का साथ न देने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि अगर वह निजी लाभ के लिए अलग होती तो शायद कोई नुकसान नहीं थाए लेकिन उनका यह मानना कि पार्टी उनके साथ खड़ी नहीं हुई हैए उनके साथ दुव्र्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न करना बहुत ज्यादा दुर्भाग्यजनक है। इसी के साथ उन्होंने प्रियंका को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।