प्रियंका ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सरकारी कर्मचारियों को पीटने वालों पर कार्रवाई कब?

Edited By Yaspal,Updated: 07 Jul, 2019 10:18 PM

priyanka said a sharp target on the bjp

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता सत्ता के नशे में चूर हैं क्योंकि वे लोग अपनी ड्यूटी करने पर सरकारी कर्मचारियों की पिटाई कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या इन नेताओं...

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता सत्ता के नशे में चूर हैं क्योंकि वे लोग अपनी ड्यूटी करने पर सरकारी कर्मचारियों की पिटाई कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या इन नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी।

प्रियंका ने ट्विटर पर कहा कि कोई (भाजपा का नेता) किसी सरकारी कर्मचारी को क्रिकेट के बल्ले से पीटता है, तो कोई दूसरा टोल शुल्क मांगने पर फायरिंग कर लाठी-डंडे चलाता है। भाजपा सांसद एवं अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों द्वारा शनिवार को यहां एक टोल चौकी पर हवा में गोलियां चलाने और कर्मचारियों की कथित तौर पर पिटाई करने के बाद कांग्रेस महासचिव की यह प्रतिक्रिया आई है।
PunjabKesari
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘चुनाव जीतकर भाजपा के नेताओं को जनता की सेवा करनी थी, मगर वे कर्मचारियों की पिटाई कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘कोई सत्ता की हनक में बल्ले से पीटता है, तो कोई टोल शुल्क माँगने पर फायरिंग कर लाठी-डंडे चलाता है।'' उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या इन लोगों पर सख़्त कार्रवाई की सम्भावना है?''

कांग्रेस महासचिव ने 26 जून की एक घटना का भी जिक्र करते हुए यह कहा। इस घटना के तहत भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश को नगर निगम के एक अधिकारी की बल्ले से कथित तौर पर पिटाई करने को लेकर इंदौर में गिरफ्तार किया गया था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!