भाजपा के मंत्रियों का काम अर्थव्यवस्था सुधारना है, 'कॉमेडी सर्कस' चलाना नहीं: प्रियंका

Edited By vasudha,Updated: 19 Oct, 2019 01:36 PM

priyanka says bjp ministers work to improve economy not to run comedy circus

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी को लेकर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मंत्रियों का काम ''''कॉमेडी सर्कस'''' चलाना नहीं बल्कि...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी को लेकर सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मंत्रियों का काम ''कॉमेडी सर्कस'' चलाना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था को सुधारना है। 

PunjabKesari

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय वे दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया, नोबेल जीता।  उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।

 

दरअसल, गोयल ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गये भारतीय-अमेरिकी अभिजीत बनर्जी को शुक्रवार को वाम की ओर झुकाव वाला बताया। गोयल ने पुणे में संवाददाताओं से कहा कि मैं अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार जीतने की बधाई देता हूं। आप सभी जानते हैं कि उनकी सोच पूरी तरह वाम की ओर झुकाव वाली है।

 

भाजपा नेता ने कहा कि बनर्जी ने कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित ‘न्याय' योजना का समर्थन किया और भारत की जनता ने उनकी सोच को नकार दिया। बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था डगमगा रही है और इस समय उपलब्ध आंकड़े बहुत जल्द देश की अर्थव्यवस्था के उबरने का आश्वासन नहीं देते।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!