Edited By Monika Jamwal,Updated: 23 Jul, 2021 10:09 PM
प्रो. संजीव जैन को केन्द्रिय विश्वविद्यालय-जम्मू का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।
साम्बा : प्रो. संजीव जैन को केन्द्रिय विश्वविद्यालय-जम्मू का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रो. जैन निवर्तमान कुलपति प्रो. अशोक आएमा का स्थान लेंगे। सनद रहे कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 12 विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसी के तहत इंडियन इंस्टीटय़ूट आफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी डिजाइन एंड मैन्फैक्चुरिंग जबलपुर मध्य प्रदेश के निदेशक प्रो. संजीव जैन को केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।
प्रो. संजीव जैन, जोकि वर्ष 2016 में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा के पूर्व वाइस चांसलर रह चुके हैं, का कार्यकाल पांच साल का होगा। सेंट्रल युनिवर्सिटी जम्मू के वाईस चांसलर प्रो. अशोक आएमा का कार्यकाल अप्रैल 2020 में समाप्त होगया था लेकिन कोरोना संकट के कारण नए उपकुलपति की नियुक्ति नहीं हो पाई थी। उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर, जम्मू केंद्रीय विश्व विद्यालय प्रो. रसाल सिंह ने कहा "एक कार्यकुशल और सक्षम प्रशासक की छवि वाले शिक्षाविद् प्रो. संजीव जैन की कुलपति के रूप में नियुक्ति स्वागतयोग्य है। मैं आशा करता हूँ कि उनके नेतृत्व में विश्व विद्यालय नयी ऊंचाइयां छुएगा और अंतर्राष्ट्रीय पहचान प्राप्त करेगा।"