कश्मीर विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति बनेंगी प्रोफेसर नीलोफर खान

Edited By Monika Jamwal,Updated: 20 May, 2022 12:03 AM

professor nilofer khan to become the first woman vc of kashmir university

अध्यापन में 30 साल का अनुभव रखने वाली प्रोफेसर नीलोफर खान को कश्मीर विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया गया है और वह संभवत: शनिवार को कार्यभार संभालने के साथ ही इस विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति बन जाएंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह...

श्रीनगर : अध्यापन में 30 साल का अनुभव रखने वाली प्रोफेसर नीलोफर खान को कश्मीर विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया गया है और वह संभवत: शनिवार को कार्यभार संभालने के साथ ही इस विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति बन जाएंगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति होने के नाते नियुक्ति का आदेश जारी किया।

 

खान अभी गृह विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के तौर पर सेवाएं दे रही हैं। उनके शनिवार को कुलपति के रूप में कार्यभार संभालने की उम्मीद है। वह प्रोफेसर तलत अहमद का स्थान लेंगी, जिन्होंने अगस्त 2018 में कुलपति के रूप में सेवाएं देना शुरू किया था। कुलपति के रूप में प्रोफेसर अहमद का दूसरा कार्यकाल पूरा हो गया है।

 

प्रोफेसर खान कुछ साल पहले विश्वविद्यालय में च्डीन स्टूडेंट वेलफेयरज् के रूप में नियुक्त होने वाली पहली महिला बनी थीं। उन्हें तीन साल के कार्यकाल के लिए कुलपति नियुक्त किया गया है।

प्रोफेसर खान पंजीयक रहने के अलावा च्डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिलज् का पद भी संभाल चुकी हैं।


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!