Edited By Monika Jamwal,Updated: 18 Jun, 2020 04:24 PM
लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर कायरतापूर्ण हमले के विरोध में कांग्रेस ने विजयपुर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाया।
साम्बा : लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर कायरतापूर्ण हमले के विरोध में कांग्रेस ने विजयपुर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बबल गुप्ता के नेतृत्व में एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौक में चीना राष्ट्रपति का पुतला जलाया और चीन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों के परिजनों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी उन सभी शहीदों को नमन करती है जिन्होंने देश की भूमि की रक्षा करते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए हैं। कांग्रेस नेता बबल गुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी संकट की इस घड़ी में सेना और सरकार के साथ है और एलएसी पर चीन ने जिस प्रकार से हिमाकत करते हुए हमारे जवानों पर कायराना हमला किया है, केन्द्र सरकार उसका कड़ा जबाव दे और चीन की चुनौती का डट कर मुकाबला करे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।