पत्थरबाजों की रिहाई के विरोध में प्रदर्शन, जलाया सरकार का पुतला

Edited By Monika Jamwal,Updated: 12 Jun, 2018 05:32 PM

protest against stonepelters

कश्मीर में पत्थरबाजों की रिहाई के विरोध में सर्व धर्म सेवा समिति ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री एवं केंद्र सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

कठुआ : कश्मीर में पत्थरबाजों की रिहाई के विरोध में सर्व धर्म सेवा समिति ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री एवं केंद्र सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए सरकार को देशभक्तों के बजाय पत्थरबाजों का समर्थक बताया। समिति के कार्तिक शर्मा ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने कश्मीर दौरे के दौरान पत्थरबाजों की रिहाई के आदेश दिए हैं। गृहमंत्री पत्थरबाजों को भटके हुए बच्चे बताते हैं लेकिन वे सत्ता में आने से पूर्व इन्हीं पत्थरबाजों पर सख्ती से निपटने की बात करते थे।

 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का पत्थरबाजों को पूरी तरह से संरक्षण हैं जबकि सत्ताधारी सरकार में शामिल भाजपा भी पूरी तरह से पत्थरबाजों की मदद कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अगर पत्थरबाजों की रिहाई ही करनी है तो फिर जम्मू के देश युवाओं के सीने में गोली मार दी जाए। यह सरकार भी एक तरह से जम्मू के लोगों को पत्थर उठाने को मजबूर कर रही है क्योंकि पत्थरबाजों को ही सरकार नौकरियां दे रही है। जबकि राष्ट्र, देश का झंडा उठाने वालों को सरकार लाठियों से दबाने का काम करती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!