Edited By Monika Jamwal,Updated: 18 Jun, 2020 01:59 PM
गलवान घाअी हिंसा के बाद अब देशभर में चीन और चीनी सामान के खिलाफ विरोध शुरू हो गया।
जम्मू: गलवान घाअी हिंसा के बाद अब देशभर में चीन और चीनी सामान के खिलाफ विरोध शुरू हो गया। वीरवार को जम्मू में जगह-जगह चीन के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किये गये। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने चीन के नेताओं के पुतले और झंडे भी फूंके। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि चीनी सामान का पूरी तरह से बहिष्कार करने के साथ ही भारत को अब अपने शहीदों का बदला भी लेना होगा।
आपको बता दें कि भारतीय सेना ने मंगलवार को बयान जारी किया था कि सोमवार रात को गलवान घाटी में चीन के साथ हिंसा के दौरान भारतीय सेना के 20 जवान शाहीद हो गये थे। इस घटना के बाद पूरे देश में चीन के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया। जम्मू के अखनूर, कठुआ, उधमपुर, सांबा आदि क्षेत्रों में चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन जारी हैं। लोग टायर जलाकरख् चीन का झंडा और नेताओं के पुतले जलाकर विरोध कर रहे हैं। वहीं देश की सरकार से भी मांग की जा रही है कि चीन के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने जम्मू-पुंछ मार्ग को बंद कर दिया और नारेबाजी की। वहीं काफी मात्रा में टायर फूंककर सड़क मार्ग को कई घंटों तक बाधित कर दिया। बजरंग दल ने जम्मू प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन किया। शिव सेना ने भी चीन के खिलाफ नारेबाजी की।