Edited By Monika Jamwal,Updated: 28 Jan, 2019 06:36 PM
पी.एच.ई.म् विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल का असर पेयजल आपूर्ति पर पडऩा शुरू हो गया है। जिसके विरोध में लोग अब सडक़ों पर उतर विभागीय कार्यप्रणाली को कोस रहे हैं।
कठुआ : पी.एच.ई.म् विभाग के अस्थायी कर्मियों की हड़ताल का असर पेयजल आपूर्ति पर पडऩा शुरू हो गया है। जिसके विरोध में लोग अब सडक़ों पर उतर विभागीय कार्यप्रणाली को कोस रहे हैं। शहर के वार्ड नं.-19 और 14 में पेयजल की आपूर्ति गड़बड़ा जाने के विरोध में सोमवार लोग सडक़ों पर उतर आए। वार्ड नं.-19 के लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में करीब डेढ घंटे तक लगातार डी.सी. कार्यालय के समक्ष कॉलेज मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। जिसके चलते मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे पार्षद राहुल देव ने कहा कि पिछले करीब डेढ माह से पेयजल को लेकर समस्या बनी हुई है लेकिन इसके समाधान को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रहा। कर्मियों की हड़ताल का असर पेयजल आपूर्ति पर हो रहा है। मशीनरी भी बंद रहने से जबाव दे रही है लेकिन विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में बार बार समस्या लाने के बावजूद कोई हल नहीें हुआ। जिसके विरोध मेें वे सडक़ों पर उतरने को मजबूर हुए हैं। उनकी यही मांगे हैं कि एक तो पुरानी मशीनरी को बदला जाए, पेयजल आपूर्ति नियमित हो, पानी की जगह जगह पाइपों से लीकेज को बंद किया जाए और स्टेशनों पर स्थायी कर्मियों की तैनाती की जाए ताकि लोगों को हर रोज पेयजल मिल सके। परंतु इस दिशा मेें कोई कदम उठाने को तैयार ही नहीं है।
वहीं, मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना के बाद ए.सी.आर. जितेंद्र मिश्रा, पी.एच.ई. विभाग के ए.ई.ई. राजेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। करीब डेढ घंटे के बाद प्रदर्शनकारी मार्ग से हटे और फिर डी.सी. कठुआ के पास जाकर उन्हें भी अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। जिसपर प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि उनकी समस्याओं का उचित समाधान दो-चार दिन में किया जाएगा।
वार्ड नं.-14 की महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन
कठुआ : शहर के वार्ड नं.-14 सावन चक से सटे एस.सी. म्मोहल्ले में भी पेयजल समस्या को लेकर लोगों ने हटली मोड़ मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे पार्षद भूपेंद्र राज ने कहा कि लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर विभाग गंभीर नहीं है। लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रहा है जबकि हड़ताली कर्मियों का असर भी आपूर्ति पर हो रहा है लेकिन विभाग समस्या का सामधान करने को राजी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इस मौसम में ही ऐसी स्थिति है तो फिर आगामी भीषण गर्मियों के मौसम में विभाग अपनी कार्यप्रणाली में क्या सुधार कर पाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समस्याओं का समाधान न किया गया और आपूर्ति नियमित न की गई तो वे लोगों सहित विभागीय कार्यालय में धरना लगाने को मजबूर हो जाएंगे।