LIVE: कृषि कानून वापसी पर अड़े किसानों का आज भी आंदोलन जारी...कल भारत बंद

Edited By Seema Sharma,Updated: 07 Dec, 2020 09:31 AM

protest of farmers continue on against agriculture law

दिल्ली के साथ लगती सीमाओं पर किसानों का कृषि कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों के आंदोलन का आज 12वां दिन है और वे सरका के साथ किसी भी समझौते के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच किसानों ने अब केंद्र के सामने तीनों कानून की वापसी की...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के साथ लगती सीमाओं पर किसानों का कृषि कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी है। किसानों के आंदोलन का आज 12वां दिन है और वे सरका के साथ किसी भी समझौते के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच किसानों ने अब केंद्र के सामने तीनों कानून की वापसी की मांग कर दी है। किसानों के समर्थन में राजनीतिक दल, फिल्मी हस्तियों समेत अन्य समाज के लोग भी उतर आए हैं। 8 दिसंबर को बुलाए गए भारत बंद को कई संगठन अपना समर्थन दे रहे हैं। किसान आंदोलन से जुड़े हर अपडेट को जानने के लिए जुड़े रहें punjabkesari.in के साथ....

PunjabKesari

भारत बंद को इनका समर्थन
दिल्ली में मंगलवार को यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि शहर के कुछ ऑटो और टैक्सी संघों ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में 8 दिसंबर को बुलाए गए 'भारत बंद' के समर्थन का फैसला किया है। हालांकि, कई अन्य संघों ने किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन देने के बावजूद सेवाएं सामान्य तौर पर जारी रखने का निर्णय लिया है। 

PunjabKesari

  • कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख एम के स्टालिन तथा गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला समेत प्रमुख विपक्षी नेताओं ने एक संयुक्त बयान जारी कर किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद' का समर्थन किया।
  • शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने किसान संगठनों द्वारा बुलाए भारत बंद को समर्थन देने के लिए पंजाबियों से गुजारिश की। बादल ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी कृषि संबंधी तीन कानूनों को निरस्त कराने के लिए किसानों के साथ काम करेगी।
  • महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने भी भारत बंद को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है।
  • ‘भारत बंद' के प्रति कांग्रेस ने पूरा समर्थन जताया और घोषणा की कि इस दिन वह किसानों की मांगों के समर्थन में सभी जिला एवं राज्य मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी।
  • भारत बंद के किसानों के फैसले का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार से शुरू होने वाली पार्टी की ‘किसान यात्रा' में शामिल होने का ऐलान किया है।  
  • कर्नाटक राज्य रैयत संघ ने भी किसान संगठनों की ओर से भारत बंद को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।
  • आम आदमी पार्टी (AAP) ने ‘भारत बंद' का समर्थन किया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देशभर में आप कार्यकर्त्ता राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करेंगे। 
  • तेलंगाना राष्ट्र समिति ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों की तरफ से आठ दिसंबर को ‘भारत बंद' के आह्वान का समर्थन किया है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता इसमें सक्रियता से शामिल होकर बंद को सफल कराएंगे।

PunjabKesari

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि नेशनल हाईवे-24 पर गाजियाबाद से दिल्ली का ट्रैफिक आंदोलन के चलते बंद रहेगा। दिल्ली आने के लिए लोगों को अप्सरा या भोपुरा या डीएनडी से सफर करने की सलाह दी गई है। वहीं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को भी भारत बंद के दौरान लोगों को एडवाइजरी के तहत बताए गए रास्तों से ही जाने की सलाह दी है।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!