श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों ने सीआरपीएफ वाहन को किया आग के हवाले

Edited By ,Updated: 08 Apr, 2017 04:05 PM

protestors set ablaze crpf vechicle

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के ब्रैन निशात इलाके में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई।

श्रीनगर : ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के ब्रैन निशात इलाके में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) के वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मरने वालों में से एक की पुष्टि की। इस दौरान घटना के तुरन्त बाद स्थानीय लोग सडक़ों पर उतर आए और सी.आर.पी.एफ. वाहन को आग के हवाले कर दिया।


सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर शाम चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे सी.आर.पी.एफ. वाहन की मारुती कार से टक्कर होने के बाद दो राहगीरों की मौत हो गई। घटना के बाद लोग सडक़ों पर उतर आए और सडक़ों को अवरुद्ध करने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने सी.आर.पी.एफ. वाहन को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सी.आर.पी.एफ. के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।


एस.एच.ओ. निशात मोहम्मद अनवर खान ने घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की। मृतक की पहचान मोहम्मद अश्रफ हाफिज पुत्र अली मोहम्मद हाफिज निवासी दनपुरा ब्रैन निशात के रुप में हुई है।  सूत्रों ने कहा कि घटना में घायल तीन अन्य लोगों में से एक और की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
खबर लिखे जाने तक इलाके में स्थिति तनावपूर्ण थी और अतिरिक्त सुरक्षाबलों को घटनास्थल की और रवाना कर दिया गया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!