लॉकडाऊन समाप्त होने तक सभी कमजोर वर्गों को भोजन, वित्तीय मदद प्रदान करें : कांग्रेस

Edited By Monika Jamwal,Updated: 19 May, 2020 04:20 PM

provide food to needy people during lockdown

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला, मूला राम और जिला कांग्रेस कमेटी रूरल के अध्यक्ष हरी सिंह चिब ने सोमवार को अलग-अलग बयानों में केंद्र शासित प्रदेश सरकार से लॉकडाऊन समाप्त होने तक सभी जरूरतमंदों को भरपेट भोजन और वित्तीय सहायता...

जम्मू : पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमन भल्ला, मूला राम और जिला कांग्रेस कमेटी रूरल के अध्यक्ष हरी सिंह चिब ने सोमवार को अलग-अलग बयानों में केंद्र शासित प्रदेश सरकार से लॉकडाऊन समाप्त होने तक सभी जरूरतमंदों को भरपेट भोजन और वित्तीय सहायता प्रदान करने की अपील की।  पूर्व मंत्री मूला राम ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से किए गए तालाबंदी से जम्मू और कश्मीर यू.टी. हाशिए पर है और कमजोर तबके के लोग बेहद तनाव में हैं। लाखों प्रवासी मजदूर दयनीय परिस्थितियों में रह रहे हैं। गांवों में उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। गरीब अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए ऋणी हो रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं की कमी है और कीमतें आसमान पर हैं। कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि कोविड-19 महामारी से राहत के मामले में जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए कुछ भी खर्च नहीं किया है।

PunjabKesari

उन्होंने आरोप  लगाया कि आज भी बी.पी.एल. से संबंधित हजारों गरीब लोग हैं लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भ्रष्टाचार के कारण राशन कार्ड में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए है। उन्होंने सरकार से कहा कि लॉकडाउन खत्म होने तक प्रति परिवार 40 किलोग्राम राशन के साथ-साथ निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों के लोगों को कम से कम 10,000 रुपये नकद सहायता प्रदान करें। डी.सी.सी. रूरल के अध्यक्ष हरी सिंह चिब ने गरीब मजदूरों, दैनिक मजदूरी और बी.पी.एल. से संबंधित लोगों के संकट पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में अभी तक राशन के अनाज का वितरण नहीं किया जा रहा है। हालांकि केंद्र सरकार के गोदामों में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न भंडार हैं। मौजूदा समय में आवश्यक वस्तुओं पर अधिक शुल्क लगाने की शिकायतें हैं, जिसमें गरीब लोग सबसे ज्यादा पीड़ित हैं।

 

PunjabKesariउन्होंने सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए ताकि आम जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े। हरी सिंह ने उप-राज्यपाल से समाज के सभी कमजोर वर्गों के लिए तत्काल मुफ्त राशन, सब्जियां, दूध, साबुन, सैनिटाइजर और जलापूर्ति उनके दरवाजे तक सुनिश्चित करने का आग्रह किया। चिब ने कहा कि आई.सी.डी.एस. श्रमिकों, शिक्षकों, चिकित्सा कर्मचारियों, मनरेगा श्रमिकों, नगरपालिका कर्मियों, सफाई कर्मचारियों को सभी बकाया का तत्काल भुगतान करें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!