Edited By Monika Jamwal,Updated: 12 Oct, 2018 06:21 PM
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिला में जिला मजस्ट्रिेट अनंतनाग ने तहरीक-ए-हुरियत के सदस्य और वरिष्ठ अलगाववादी नेता सरताज अहमद शेख पर पब्लिक सेफटी एक्ट (पी.एस.ए.) लगा दिया। साथ ही सरताज को जम्मू के कोट भलवाल जेल शिफ्ट कर दिया गया है।
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिला में जिला मजस्ट्रिेट अनंतनाग ने तहरीक-ए-हुरियत के सदस्य और वरिष्ठ अलगाववादी नेता सरताज अहमद शेख पर पब्लिक सेफटी एक्ट (पी.एस.ए.) लगा दिया। साथ ही सरताज को जम्मू के कोट भलवाल जेल शिफ्ट कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार सरताज को पुलिस ने गत 18 सितंबर को गिरफतार किया था। उसको अनंतनाग के उप जेल में बंद रखा गया था।
वहीं, गत रात सरताज पर पी.एस.ए. लगा दिया और आज सुबह उसको जम्मू में कोट भलवाल जेल शिफ्ट कर दिया गया। गौरतलब है कि अलगाववादी नेता मसरत आलम भी पीएसए के तहत कई वर्षों से जेल मे बंद है।