इमरान की पार्टी ने ट्वीटर पर उड़ाया PM मोदी का मजाक

Edited By Tanuja,Updated: 06 Jan, 2019 03:04 PM

pti s comparison between imran and modi on twitter

पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बदनामी भरा एक अभियान चला रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसान (PTI) सरकार ने एक ट्वीट के जरिए मोदी ...

इंटरनेशनल डैस्कः पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बदनामी भरा एक अभियान चला रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसान (PTI) सरकार ने एक ट्वीट के जरिए मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधा है। पीटीआई के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि दो देशों की सरकारें (भारत और पाकिस्तान) अल्पसंख्यकों के साथ कैसा बर्ताव करती हैं।
PunjabKesari
ट्वीट में PTI ने  इमरान खान की तुलना नरेंद्र मोदी से की है। 5 जनवरी के ट्वीट में भारत में कथित गो हत्या की बढ़ती घटनाओं पर  ताना कसते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है जबकि इमरान खान को अल्पसंख्यक समाज का हितैषी बताया है। चूंकि पाकिस्तान सरकार ने हिंदू धार्मिक स्थल पंज तीरथ को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया है।

PunjabKesariट्वीट में लिखा गया, प्रधानमंत्री इमरान खान मानवता और अल्पसंख्यक को अधिकार देने में विश्वास करते हैं। करतारपुर बॉर्डर के बाद पंज तीरथ को राष्ट्रीय धरोहर करार देना इस बात का प्रमाण है कि भारत में सिर्फ धर्म के नाम पर अल्पसंख्यकों की रोज हत्या की जाती है और यही फर्क इमरान खान को एक महान नेता बनाता है।
 

وزیراعظم عمران خان انسانیت اور اقلیتوں کو حقوق دینے پر یقین رکھتے ہیں، کرتار پور باڈر کے بعد پنج ٹیراتھ کو قومی ورثہ قرار دینا اس بات کا منہ بولتا ثبوت ہے جبکہ بھارت میں صرف مذہب کے نام پر اقلیتوں کا روز قتل کیا جاتا ہے اور یہی فرق عمران خان کو ایک عظیم لیڈر بناتا ہے۔#PMIK pic.twitter.com/4weVIRhB55 — PTI (@PTIofficial) January 5, 2019

ट्वीट के साथ इमरान और नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी शेयर की गई है । एक तस्वीर में पाकिस्तान को इमरान खान का नया पाकिस्तान बताते हुए लिखा गया, पाकिस्तान ने हिंदू धार्मिक स्थल पंज तीरथ को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया। दूसरी तस्वीर में मोदी का इंडिया बताते हुए लिखा, भारत में गाय की चोरी के आरोप में एक मुस्लिम शख्स की हत्या कर दी गई। ट्वीट को दो देश, दो नेता और दो दिन, दो खबर नाम दिया गया है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!