छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, ताे भारत का ये शहर है सबसे सस्ता!

Edited By ,Updated: 05 Aug, 2016 06:47 PM

pune is the cheapest city in india

भारतीय शहरों में छोटी छुट्टी के लिए पुणे सबसे किफायती शहर बनकर उभरा है।

नई दिल्लीः भारतीय शहरों में छोटी छुट्टी के लिए पुणे सबसे किफायती शहर बनकर उभरा है। यात्रा संबंधी सेवाएं देने वाली कंपनी ट्रिपएडवाइजर के वार्षिक ट्रिपइंडेक्स के छठे संस्करण के मुताबिक तीन दिन तक की छोटी छुट्टियों के लिए पुणे देश का सबसे सस्ता शहर है। वहीं, मुंबई इस लिहाज से सबसे महंगा शहर है। 

वैश्विक स्तर पर भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे सस्ता शहर वियतनाम के हनोई को माना गया है। न्यूयॉर्क को तीन दिन की छुट्टी के लिए सबसे महंगा बताया गया है। इसके बाद तोक्यो, लंदन, कानकून और पेरिस का स्थान है। मुंबई वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे सस्ता शहर है। 

कंपनी ने बताया कि इस सर्वेक्षण में 27 शहरों को शामिल किया गया तथा खर्च का आंकलन दो लोंगों के लिए ठहरने के लिए चार सितारा होटल, घूमने, लंच एवं डिनर और टैक्सी का खर्च शामिल है। सर्वेक्षण के अनुसार, भारतीय शहरों में छोटी छुट्टियों के लिए औसतन 30,415 रुपए की जरूरत होती है। मुंबई में यह खर्च सर्वाधिक 38,444 रुपए है जबकि पुणे में यह 26,595 रुपए है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!