पंजाबः मोगा में आज किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे अरविंद केजरीवाल

Edited By Pardeep,Updated: 21 Mar, 2021 06:36 AM

punjab arvind kejriwal will address farmers mahapanchayat in moga today

आम आदमी पार्टी पंजाब के किसानों को साधने में जुट गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को मोगा जाएंगे। वहां पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ बाघा

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी पंजाब के किसानों को साधने में जुट गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को मोगा जाएंगे। वहां पर नए कृषि कानूनों के खिलाफ बाघा पुराना स्थित अनाज मंडी में दोपहर 2 बजे महापंचायत को संबोधित करेंगे। 

पार्टी का कहना है कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसानों की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने काफी सेवा की है। किसानों की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पानी, शौचालय और वाईफाई समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराईं। कृषि कानूनों को लाने के लिए भाजपा की केंद्र सरकार, कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल तीनों ही जिम्मेदार हैं।

कैप्टन इस मुद्दे को सुलझाना नहीं चाहते हैं और अकाली इस बिल को बनाने की प्रक्रिया में शुरू से शामिल रहे। मिलीजुली राजनीति की वजह से ही किसान परेशान हो रहे हैं। सिर्फ आम आदमी पार्टी ही इस मुद्दे पर शुरू से किसानों के साथ जुड़ी हुई है। महापंचायत से पूरे देश में इस मुद्दे को एक आवाज मिलेगी। 

केंद्र सरकार किसान विरोधी तीनों कानूनों को अन्नदाताओं से बिना सलाह किए संसद में लाई और गलत तरीके से पास भी करा लिया। इसका विरोध करने पर केंद्र सरकार किसानों पर लाठियां बरसाती है और अब तक सैकड़ों किसानों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है।

आप लगातार संसद से सड़क तक किसानों की आवाज उठाती आ रही है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पहले दिन से ही बॉर्डर पर बैठे किसानों की सेवा में लगा हुआ है। पंजाब में महापंचायत को संबोधित करने के बाद 4 अप्रैल को हरियाणा के जींद स्थित हुडा मैदान में होने वाली महापंचायत को भी संबोधित करेंगे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!