कोरोना के कारण पंजाब, केरल, कर्नाटक समेत कई प्रदेशों में लगे कड़े प्रतिबंध, जारी की गई नई गाइडलाइंस

Edited By Hitesh,Updated: 27 Apr, 2021 09:49 AM

punjab kerala and many states have strict restrictions

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश ने कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके अलावा सरकार ने लोगों से अपील की है कि वर्तमान में कोरोना की स्थिति से घबराएं नहीं क्योंकि अनावश्यक तनाव ज्यादा घातक है। पंजाब सरकार ने...

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश ने कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके अलावा सरकार ने लोगों से अपील की है कि वर्तमान में कोरोना की स्थिति से घबराएं नहीं क्योंकि अनावश्यक तनाव ज्यादा घातक है।

शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक पंजाब में है कर्फ्यू

पंजाब सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से निपटने के लिए शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक रात के कर्फ्यू की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार ने शाम 5 बजे तक दुकानें बंद करने का आदेश भी दिया है। अब आठ बजे की जगह छह बजे ही कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। 

केरल ने लगाए कड़े प्रतिबंध

सोमवार को केरल सरकार ने सर्वदलीय बैठक में सिनेमाघर, मॉल, जिम बंद रखने को कहा है और राज्य में पूर्ण तालाबंदी नहीं करने का निर्णय लिया है, वहीं साप्ताहिक प्रतिबंध और कड़े किए गए हैं। केरल में अब दुकानों को केवल शाम 7:30 बजे तक ही खोला जा सकेगा।

आंध्र प्रदेश में बंद रहेंगे जिम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को राज्य में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जिम, स्विमिंग पूल और स्पा को बंद करने के आदेश दिए हैं। इनके अलावा सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों और सिनेमाघरों को केवल 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ संचालित किया जाने के आदेश भी दिए गए हैं। साथ ही किसी भी सभा में 50 से अधिक लोगों को नहीं होना चाहिए यह भी कहा गया है।  सभा में शामिल उन 50 लोगों को कोविड -19 की गाइडलाइंस का पालन करना होगा जैसे कि मास्क पहनना और शारीरिक दूरी बनाए रखना आदि।

कर्नाटक में आज से 14 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन

आज से 14 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन कर्नाटक में लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को इसका एलान किया। यह लॉकडाउन मंगलवार रात 9 बजे से लागू होगा। लॉकडाउन के दौरान लोगों को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही जरूरी सामान की खरीदारी करने की इजाजत होगी। इस दौरान आपातकालीन और जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। यहां पिछले 20 दिनों में कोरोना के रोजाना मामलों में 6.5 गुना तक की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!