Edited By Monika Jamwal,Updated: 28 Feb, 2019 02:09 PM
पंजाब केसरी समूह ने एक बार फिर अपने समाजिक दयात्वि को निभाते हुए जम्मू कश्मीर के सीमांत लोगों को मद्द भेजी।
जम्मू : पंजाब केसरी समूह ने एक बार फिर अपने समाजिक दयात्वि को निभाते हुए जम्मू कश्मीर के सीमांत लोगों को मद्द भेजी। समूह ने 505वां राशन से भरा ट्रक आरएसपुरा के सीमावर्ती ओक्ट्राय पोस्ट के नजदीक रधुनाथ मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान पाक गोलाबारी पीड़ित लोगों में वितरित किया।
पंजाब केसरी समाचारपत्र समूह के मुख्य संपादक पदमश्री विजय चोपड़ा जी के मार्ग दर्शन से भेजी समाग्री को लेने के लिए भारी संख्या में सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पुहंचे। इस मौके पर पंजाब केसरी टीम जांलधर से आए योगाचार्य विरेन्द्र शर्मा, बलराम सैनी ब्यूरो चीफ पंजाब केसरी जम्मू कश्मीर, स्थानीय नेता तरणजीत सिंह टोनी और क्षेत्र के पंच व सरंपच भी मौजूद थे। वहीं ग्रामीणों ने भी पंजाब केसरी का धन्यवाद जताया और कहा कि मुश्किल की घड़ी में पंजाब केसरी ग्रुप द्वारा उन्हें हमेशा मद्द मिलती है।