Edited By Monika Jamwal,Updated: 13 Feb, 2019 06:30 PM
प्ंाजाब केसरी हिन्द समाचारपत्र समूह की ओर से 498 राहत समाग्री से भरा ट्रक सीमावर्ती तहसील अरनिया के लोगों में बांटा गया।
जम्मू: पंजाब केसरी हिन्द समाचारपत्र समूह की ओर से 498 राहत सामग्री से भरा ट्रक सीमावर्ती तहसील अरनिया के लोगों में बांटा गया। इस मौके पर उपजिला पुलिस आधिकारी सौरभ प्रशर मुख्य तौर पर मौजूद थे। राशन सामग्री लुधियाना के मल्होत्रा परिवार की तरफ से भेजी गई थी।
पंजाब केसरी जालधर से विरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पंजाब केसरी समाचार पत्र समूह के मुख्य समांदक पदम श्री विजय चोपड़ा के मार्ग दर्शन से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के लिए समूह हमेशा मद्द को अग्रसर रहता है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के सीमांत पीड़ित हों या आतंकवाद पीड़ित या फिर बाढग़्रस्त लोग, चोपड़ा जी और पंजाब केसरी हमेशा मद्द को आगे रहता है।