पंजाब के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू लोकसभा में कांग्रेस के नेता होंगे,अधीर रंजन की जगह लेंगे

Edited By Yaspal,Updated: 11 Mar, 2021 07:52 PM

punjab mp ravneet singh bittu will be the leader of congress in lok sabha

पंजाब से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया है। वह मौजूदा वक्त में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की जगह लेंगे। पारटी सूत्रों का कहना है कि चौधरी अगले दो महीने पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार में...

नेशनल डेस्कः पंजाब से कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा में कांग्रेस का नेता नियुक्त किया है। वह मौजूदा वक्त में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी की जगह लेंगे। पारटी सूत्रों का कहना है कि चौधरी अगले दो महीने पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार में व्यस्त रहेंगे, लिहाजा बिट्टू को यह जिम्मेदारी दी गई है। अधीर रंजन चौधरी बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं।

बेअंत सिंह की 1995 में हत्या कर दी गई थी। रवनीत सिंह अगस्त में लोकसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप नियुक्त किए गए थे। तीन बार के कांग्रेस सांसद संसद के निचले सदन लोकसभा में पार्टी की रणनीति तैयार करेंगे। लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई भी असम विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं।

45 साल के रवनीत सिंह बिट्टू 2009 में आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते थे। उसके बाद 2014 और 2019 में उन्होंने लुधियाना से लोकसभा चुनाव जीता। रवनीत सिंह पार्टी के युवा नेताओं में से एक हैं, वे उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं, जिन्हें राहुल गांधी द्वारा लोकतांत्रिक चुनावों की शुरुआत के बाद पंजाब यूथ कांग्रेस में लाया गया था।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!