पंजाब पुलिस ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को किया गिरफ्तार, भाजपा नेता बोले-सच्चे सरदार से डरे केजरीवाल

Edited By Seema Sharma,Updated: 06 May, 2022 10:04 AM

punjab police arrested tejinder pal singh bagga

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मोहाली पुलिस की ओर से उनके खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया था।

नेशनल डेस्क: भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मोहाली पुलिस की ओर से उनके खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया गया था। भाजपा नेताओं ने बग्गा की गिरफ्तारी का विरोध किया है।

PunjabKesari

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने भी तस्वीरें साझा कर तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी का दावा किया है। नरेश बाल्यान ने ट्वीट किया, अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के मामले में तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किया गया है।

PunjabKesari

इस बीच पूरे मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने तेजंदिर की गिरफ्तारी को पंजाब की भगवंत मान सरकार का मनमाना रवैया बताया है। कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से अरेस्ट करके ले गए हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!