क्वारंटाइन के लिए लाए लोगों का हंगामा,  कहा- सुबह से दोपहर तक नहीं दिया गया खाना

Edited By Monika Jamwal,Updated: 18 May, 2020 05:52 PM

quarantined people protest against admn in kathua

क्वारंटाइन के लिए कठुआ में लाए गए लोगों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली के विरोध में हंगामा खड़ा कर दिया।

कठुआ (गुरप्रीत) : क्वारंटाइन के लिए कठुआ में लाए गए लोगों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली के विरोध में हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने असुविधाओं के विरोध मेें डी.सी. आफिस के समक्ष कॉलेज मार्ग अवरुद्ध करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उन्हें सुबह तडक़े से कठुआ उन्हें क्वारंटाइन के लिए लाया गया है लेकिन उन्हें सुबह से न तो चाय और न ही खाना दिया गया है। दोपहर तक उन्हें बसों में ही तपती धूप में बिठाया गया है। 

PunjabKesari

प्रदर्शनकारियों में मोहन लाल, चमन लाल आदि ने कहा कि वे जिला के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। बाहरी राज्यों से उन्हें ट्रेन से लाया गया है लेकिन कई लोग बैंगलौर से आए हैं उन्हें तो पांच दिनों से खाना तक नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि इसमे बच्चे भी हैं जो भूख से परेशान हो रहे हैं। यहां प्रशासन उन्हें केंद्रों में पहुंचाने के बजाय यहां बसों में रहने को मजबूर कर रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि यहां जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें उनके इलाकों में क्वारंटाइन किया जाए, अगर प्रशासन के पास प्रबंध नहीं है तो फिर उन्हें घरों में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि असुविधाओं के कारण उन्हें दरबदर होना पड़ रहा है। अंत में उन्हें यहां प्रदर्शन करना पड़ा है। वहीं, प्रदर्शन की सूचना के बाद ए.सी.आर. देवेंद्र पाल और थाना प्रभारी डी.एस.पी. प्रियंका मौके पर पहुुंची जिन्होंने लोगों को समझाते हुए सडक़ से हटाया और फिर उन्हें बाद में क्वारंटाइन केंद्रों में पहुंचाया गया।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!