वाइस एडमिरल आर. हरिकुमार होंगे नौसेना प्रमुख, एडमिरल कर्मबीर सिंह की लेंगे जगह

Edited By Yaspal,Updated: 10 Nov, 2021 07:06 AM

r harikumar to replace admiral karambir singh as navy chief

भारतीय नौसेना के आर. हरि कुमार होंगे नए प्रमुख होंगे। वह वर्तमान में एडमिरल कर्मबीर सिंह की जगह लेंगे। आर हरि कुमार भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान के वाइस एडमिरल हैं...

नेशनल डेस्कः सरकार ने वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को नया नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह मौजूदा नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मबीर सिंह का स्थान लेंगे, जो आगामी 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वाइस एडमिरल आर हरि कुमार अभी पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख हैं और वह 30 नवंबर को नए नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे।

वाइस एडमिरल आर हरि कुमार का जन्म 12 अप्रैल 1962 को हुआ था और उन्हें 01 जनवरी 1983 को नौसेना की एग्जीक्यूटिव ब्रांच में कमीशन मिला था। नौसेना में 39 वर्ष के अपने लंबे और विशिष्ट सेवाकाल में उन्होंने कमान, स्टाफ और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को उत्कृष्ट तथा उल्लेखनीय सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!