राफेल डील: कांग्रेस-भाजपा के बीच ट्विटर पर वीडियो युद्ध

Edited By shukdev,Updated: 14 Aug, 2018 11:47 PM

rafael deal video war on twitter between congress and bjp

राफेल लड़ाकू विमान करार के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ट्विटर पर वीडियो युद्ध छिड़ गया है। सत्ताधारी भाजपा सफाई पेश करती नजर आ रही है कि राफेल करार से उसने देश को फायदा पहुंचाया जबकि विपक्षी कांग्रेस उस पर तथ्यों को छुपाने के आरोप लगा रही ...

नई दिल्ली: राफेल लड़ाकू विमान करार के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा के बीच ट्विटर पर वीडियो युद्ध छिड़ गया है।सत्ताधारी भाजपा सफाई पेश करती नजर आ रही है कि राफेल करार से उसने देश को फायदा पहुंचाया जबकि विपक्षी कांग्रेस उस पर तथ्यों को छुपाने के आरोप लगा रही है। भाजपा और कांग्रेस ने करीब दो मिनट के वीडियो जारी कर एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। 

सोमवार भाजपा ने ट्वीट किया, ‘राफेल करार पर झूठ के जाल में फंसे हैं? यह सरल स्पष्टीकरण देखें।’ इस वीडियो में टीवी अभिनेत्री पल्लवी जोशी राफेल करार के बारे में समझाती नजर आ रही हैं। कांग्रेस ने आज अपना अलग वीडियो जारी कर पलटवार किया, ‘‘राफेल करार पर झूठ के जाल में फंसे हैं? इस ‘असल’ स्पष्टीकरण को देखें।’’ 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!