'बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला'...#RafalePuja को लेकर लोगों ने कुछ यूं लिए मजे
Edited By vasudha,Updated: 09 Oct, 2019 12:50 PM
फ्रांस का चर्चित लडाकू विमान राफेल आखिरकार भारत को मिल ही गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस विमान में उड़ान भरकर नया इतिहास रच दिया। हालांकि इस बार भी ऐसा कुछ हो गया जिससे राफेल फिर चर्चा में आ गया। दरअसल राफेल में उड़ान भरने से पहले उस पर ऊँ...
नेशनल डेस्क: फ्रांस का चर्चित लडाकू विमान राफेल आखिरकार भारत को मिल ही गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस विमान में उड़ान भरकर नया इतिहास रच दिया। हालांकि इस बार भी ऐसा कुछ हो गया जिससे राफेल फिर चर्चा में आ गया। दरअसल राफेल में उड़ान भरने से पहले उस पर ऊँ लिखा, कुछ फूल चढ़ाए और एक नारियल भी रखा। इन सब में ज्यादा हैरानी लोगों को दो नींबुओं को देखकर हुई जो राफेल के पहियों के नीचे रखे गए। अब बात राफेल की हो और कांग्रेस हो हल्ला ना मचाए ऐसा तो हो नहीं सकता। जहां कांग्रेस ने इस सब को ड्रामा करार दिया तो वहीं सोशल मीडिया में भी लोग इस टोटके का मजाक उड़ा रहे हैं। ट्विटर पर #RafalePujaPolitics ट्रेंड कर रहा है जहां यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।