कोर्ट द्वारा नोटिस जारी करने पर बोले रघुवंश- नहीं किया है न्यायालय का कोई अपमान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 12:42 PM

raghuvansh said on issuing notice by court

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह गुरुवार को रांची की विशेष अदालत में पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे नेता बेकसूर हैं और वह जल्दी ही रिहा होकर घर लौटेंगे। हमारी पार्टी सदा विकास के राह पर आगे बढ़ती रहेगी।

रांचीः राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह गुरुवार को रांची की विशेष अदालत में पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारे नेता बेकसूर हैं और वह जल्दी ही रिहा होकर घर लौटेंगे। हमारी पार्टी सदा विकास के राह पर आगे बढ़ती रहेगी। 

रघुवंश प्रसाद को सीबीआई कोर्ट द्वारा बुधवार को अवमानना का नोटिस जारी किया गया है। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनके द्वारा न्यायालय का अपमान नहीं किया गया है। उन्होंने केवल यह कहा कि जगन्नाथ मिश्र को बेल, लालू को जेल, यह है नरेन्द्र मोदी का खेल। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है जब मिलेगा तो वह न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे। राजद नेता ने प्रशासन व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें लालू प्रसाद यादव से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!