सरहद के बिछड़ों  के लिए फिर चली राहे मिलन बस, 40 मुसाफिरों ने किया सफर

Edited By Monika Jamwal,Updated: 19 Nov, 2018 07:27 PM

rahe milan bus leave for pok

पुंछ जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर भारत पाक नियंत्रण रेखा स्थित चक्का दा बाग से हर सप्ताह की तरह इस सोमवार को भी साप्ताहिक राहे मिलन बस सेवा का संचालन किया गया।

पुंछ : पुंछ जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर भारत पाक नियंत्रण रेखा स्थित चक्का दा बाग से हर सप्ताह की तरह इस सोमवार को भी साप्ताहिक राहे मिलन बस सेवा का संचालन किया गया। दोनों और के मुसाफिर अपनों से मिलने की आस लिए तथा मिलने के बाद नियंत्रण रेखा के आर-पार हुए । भारत पाक नियंत्रण रेखा स्थित चक्का दा बाग से सोमवार दोपहर करीब 1 बजकर 31 मिनट पर दोनों तरफ के अधिकारियों की मौजूदगी में नियंत्रण रेखा के गेट खोले गए जिसके बाद औपचारिकताएं पूरी कर मुसाफिरों के आर-पार होने का सिलसिला शुरू हुआ।

सर्वप्रथम 15 पाक अधिकृत क्षेत्र के नागरिक पहली बार अपनों से मिलने की आस लिए भारत आये वहीं भारत में समय बिताने के बाद 25 पाक अधिकृत क्षेत्र के मुसाफिर अपने मुल्क लौटे। इस बार भी किसी भी भारतीय नागरिक को नियंत्रण रेखा के आर पार होने का मौका नहीं। देर शाम नियंत्रण रेखा के गेट दोनों और के अधिकारियों की मौजूदगी में अगली साप्ताहिक यात्रा तक एक बार फिर से बंद कर दिए गए।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!