राहुल ने जजों की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 06:51 PM

rahul aims at the government s lack of judges

अदालतों में लंबित मामलों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक ट्वीट कर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अदालतों में जजों की कमी के कारण ज्यादातर केस पैडिंग में है। राहुल ने केंद्रीय कानून मंत्री पर फर्जी...

नेशनल डेस्कः अदालतों में लंबित मामलों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक ट्वीट कर कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अदालतों में जजों की कमी के कारण ज्यादातर केस पैडिंग में है। राहुल ने केंद्रीय कानून मंत्री पर फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगाया है।

एक दूसरे पर हमलावर हैं दोनों पार्टियों के नेता
फेसबुक डेटा लीक मामले को लेकर दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे पर कटाक्ष करते नजर आ रहे है। इससे पहले प्रसाद ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में विवादास्पद डेटा कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका की सेवाएं ली। इसके बाद राहुल ने शनिवार को ट्वीट के जरिए कानून मंत्री पर पलटवार किया। बता दें कि एनालिटिका पर फेसबुक से डेटा चुराने का आरोप है।

राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए साधा निशाना
कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि अदालतों में मामले लंबित होने से न्याय व्यवस्था चरमरा रही है। सुप्रीम कोर्ट में 55 हजार से अधिक, हाईकोर्ट में 37 लाख से ज्यादा और निचली अदालतों में 2.6 करोड़ से ज्यादा मामले लंबित हैं। बाबजूद इसके हाईकोर्ट में चार सौ और निचली अदालतों में 6000 जजों की नियुक्ति नहीं हुई है। वहीं कानून मंत्री लगातार फर्जी खबरें फैलाने में बिजी हैं। 

Legal system collapsing under Pending Cases:

Supreme Court
55,000 +

High Court
37 Lakh +

Lower Courts
2.6 Crore +

Yet, a staggering 400 High Court and 6,000 Lower Court judges not appointed, while Law Minister preoccupied peddling fake news. #JudiciaryDemonetised pic.twitter.com/qSpKcIuPKW

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 24, 2018 />

कांग्रेस पार्टी पर किए सवाल खडे़
कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां एक दूसरे पर विवादास्पद कंपनी एनालिटिका से डेटा की सेवाएं लेने का आरोप लगा रही हैं। केंद्रीय कानून मंत्री ने कुछ दिन पहले कांग्रेस पर सवाल करते हुए पूछा कि उनको एनालिटिका से इतना प्रेम क्यों है। कांग्रेस पार्टी इसका प्रयोग क्यों कर रही है। इस कंपनी की राहुल के सोशल मीडिया एकाउंट को लेकर भी सवाल खडे़ किये थे। रविशंकर ने आगे कहा, क्या कांग्रेस अब चुनाव जीतने के लिए डेटा चोरी का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के ट्विटर पर फॉलोवर की संख्या में इजाफा हुआ है। क्या कंपनी का फेक फॉलोवर बढ़ाने में मदद की है। 
 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!