राहुल और अमित शाह फिर होंगे आमने-सामने

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Jan, 2018 10:39 AM

rahul and amit shah will again face to face

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा प्रधान अमित शाह एक बार फिर आमने-सामने होंगे। गुजरात में अगर उन्होंने कड़े सत्ता संघर्ष में अपनी ताकत दिखाई तो वे कर्नाटक में एक बार फिर एक-दूसरे के सामने होंगे। भाजपा अध्यक्ष शाह को विश्वास है कि कर्नाटक का...

नेशनल डेस्कः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा प्रधान अमित शाह एक बार फिर आमने-सामने होंगे। गुजरात में अगर उन्होंने कड़े सत्ता संघर्ष में अपनी ताकत दिखाई तो वे कर्नाटक में एक बार फिर एक-दूसरे के सामने होंगे। भाजपा अध्यक्ष शाह को विश्वास है कि कर्नाटक का चुनाव राहुल गांधी की असली परीक्षा होगी क्योंकि उनको राज्य में सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती होगी। अनौपचारिक बातचीत में अमित शाह ने कहा, ‘‘गुजरात में मुझे ऐसी ही चुनौती का सामना करना पड़ा।’’

उन्होंने आगे कहा कि गुजरात में राहुल की असली परीक्षा नहीं थी। राज्य में सत्ता को बचाए रखना हमारा टैस्ट था। स्पष्ट है कि कर्नाटक दोनों पार्टी प्रमुखों के बीच पहली रणभूमि होगी जहां दोनों पार्टियां मजबूत हैं। यह लड़ाई रोचक होगी क्योंकि राहुल गांधी ने खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण बताया है। शाह इस बात को लेकर बहुत खुश हैं क्योंकि राहुल गांधी अब भाजपा का हिंदू पत्ता खेलने लगे हैं। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच जरूरी नहीं क्योंकि पूर्वोत्तर राज्य उसी के साथ जुड़ते हैं जिसकी केंद्र में सत्ता होती है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!