Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Mar, 2018 06:46 PM
छत्तीसगढ के सुकमा में नक्सली हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना ने आंतरिक सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार की नीतियों और दावों की पोल खोल दी है...
नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ के सुकमा में नक्सली हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना ने आंतरिक सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार की नीतियों और दावों की पोल खोल दी है। राहुल ने आरोप लगाया कि आंतरिक सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार की नीतियां दोषपूर्ण हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्होंने ट्वीट किया कि छत्तीसगढ के सुकमा में नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) के 9 जवान शहीद हुए हैं। इससे आंतरिक सुरक्षा को लेकर सरकार की दोषपूर्ण नीतियों का पर्दाफाश होता है। वहीं कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर मोदी सरकार की दिशाहीन नीतियों के कारण देश के आंतरिक हिस्सों तथा सीमा पर स्थिति खराब है। इस घटना से नक्सलवाद पर लगाम कसने के मोदी सरकार के दावे की भी पोल खुलती है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि चार साल पहले पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को मुद्दा बनाया था और इसी का सहारा लेकर सत्ता हासिल की थी। इन चार वर्षों के दौरान सीमा पर संघर्ष विराम, घुसपैठ, राष्ट्रीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर आतंकवादी हमले तथा नक्सली हमले कई गुना बढ़े हैं।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद देश में 23 बड़े नक्सली हमले हुए हैं जिनमें सुरक्षा बलों के 97 जवान शहीद हुए हैं और 121 नागरिक मारे गए हैं।