राहुल ने शहीद कैप्टन बत्रा को किया याद, महेंद्र सिंह धोनी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Edited By Yaspal,Updated: 07 Jul, 2018 09:41 PM

rahul did martyrs captain batra remember happy birthday to mahendra singh dho

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने परम वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा को शनिवार को उनके शहीदी दिवस पर याद किया।

नई दिल्लीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने परम वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा को शनिवार को उनके शहीदी दिवस पर याद किया।

गांधी ने ट़्वीट किया, आज हम देश के सर्वोच्च सम्मान परम वीर चक्र से नवाजे गए कैप्टन विक्रम बत्रा का स्मरण करते हैं जो आज के ही दिन 1999 में करगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। मैं देश के इस बहादुर पुत्र को नमन करता हूं।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत के ‘कैप्टन कूल’ को जन्मदिन की बधाई। आने वाले वर्षों में आपकी खुशहाली, अच्छी सेहत और सफलता की कामना करता हूं।’’ धोनी आज 37 वर्ष के हो गए।

वह विश्व क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम को 2007 आईसीसी टी20 विश्व कप, 2011 आईसीसी विश्व कप और 2013 आईसीसी चैम्पियंस ट्राफी दिलायी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि लोगों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने (मॉब लिचिंग) की घटनाएं नफरत और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति का परिणाम हैं। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नफरत और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति से हमारे सामाजिक तानेबाने को अपूरणीय क्षति हो रही है।’’  उन्होंने दावा किया, ‘‘राष्ट्र को झकझोर देने वाली मॉब लिचिंग की घटनाएं इस तरह की राजनीति का परिणाम हैं।’’         

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!