राहुल का देश से कोई रिश्ता नहीं: अमित शाह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2018 05:59 PM

rahul does not have any relationship with the country amit shah

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का देश के साथ रिश्ते पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह देश की क्या चिंता करेंगे जिसका देश से कोई रिश्ता ही नहीं हैं। शाह शनिवार को सोशल मीडिया वोलटिंयर्स समेलन को...

जयपुर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का देश के साथ रिश्ते पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह देश की क्या चिंता करेंगे जिसका देश से कोई रिश्ता ही नहीं हैं। शाह शनिवार को सोशल मीडिया वोलटिंयर्स समेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सेना के जवान जब सर्जिकल स्ट्राइक कर वापस लौटे तो कांग्रेस नेता ने सेना पर ही सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि राहुल का इस देश से कोई रिश्ता नहीं है लिहाजा वह देश की क्या चिंता करेंगे।

सोशल मीडिया की ताकत बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह कांग्रेस देश पर शासन करती रही अब शासन की बारी भाजपा की है लेकिन यह ताकत कार्यकर्ता ही दिला सकता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी और कमल के लिए जीना सीखना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रधानमंत्री का नहीं बल्कि भाजपा का होता है तथा जीत हार भी पार्टी की ही होती है। शाह ने केन्द्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने जनहित के कई काम किए हैं। जिन्हें कार्यकर्ताओं को जनता के सामने लाकर कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करना होगा।

उन्होंने कहा कि जनता को मोदी और मनमोहन तथा गहलोत और वसुंधरा की सरकार के अंतर को समझाना होगा। केन्द्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के गिरने से फिर यह साबित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सही काम कर रहे हैं और मजबूत हैं। राज्य की मुयमंत्री वसुंधरा राजे ने भी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में सरकार बनाने के बाद केन्द्र में नरेन्द्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना हैं।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!