राहुल गांधी ने दंतेवाड़ा में नक्सली हमले में पुलिसर्किमयों के मारे जाने पर जताया दुख

Edited By Pardeep,Updated: 21 May, 2018 05:42 AM

rahul expressed his sadness over killing of policemen in naxal attack

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक नक्सली हमले में सात पुलिसर्किमयों के मारे जाने पर दुख प्रकट किया है। नक्सलियों ने एक पुलिस वाहन को निशाना बनाने के लिए दोपहर करीब 12 बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट किया। विस्फोट इतना...

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक नक्सली हमले में सात पुलिसर्किमयों के मारे जाने पर दुख प्रकट किया है। 

नक्सलियों ने एक पुलिस वाहन को निशाना बनाने के लिए दोपहर करीब 12 बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट किया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि वाहन हवा में उछल कर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा।

राहुल ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में जवानों की मौत होना बहुत दुखद है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और जिला बल की एक संयुक्त टीम पर हमला किया, जो निर्माण सामग्री ढो रहे ट्रकों को सुरक्षा मुहैया करने के लिए गश्त पर थे। यह घटना जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में हुई।       

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!