असम-मिजोरम हिंसा पर भड़के राहुल गांधी, बोले- गृह मंत्री अमित शाह ने देश को फिर किया निराश

Edited By vasudha,Updated: 27 Jul, 2021 09:45 AM

rahul gandhi assam mizoram violence home minister amit shah

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम-मिजोरम सीमा विवाद के अचानक बढ़ने से भड़की हिंसा में कई लोगों के मारे जाने पर दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने ‘‘ लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर ’’ एक बार...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम-मिजोरम सीमा विवाद के अचानक बढ़ने से भड़की हिंसा में कई लोगों के मारे जाने पर दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि गृह मंत्री अमित शाह ने ‘‘ लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर ’’ एक बार फिर देश को निराश किया है।

 

राहुल गांधी ने हिंसा से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि  जो लोग मारे गए हैं, उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ कांग्रेस नेता ने दावा किया कि  गृह मंत्री ने लोगों के जीवन में घृणा और अविश्वास का बीज बोकर एक बार फिर देश को निराश किया है। भारत अब भयावह नतीजों से दोचार हो रहा है।

 

गौरतलब है कि असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद के अचानक बढ़ने के दौरान हुई हिंसक झड़प में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 60 अन्य घायल हो गए। दोनों पक्षों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे की पुलिस को जिम्मेदार ठहराया और केंद्र के दखल की मांग की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की और उनसे विवादित सीमा पर शांति बहाल करने कहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!