राहुल गांधी ने भाजपा, आरएसएस और मोदी पर किया हमला, कहा- कांग्रेस इन कोशिशों को पूरा नहीं होने देगी

Edited By Parveen Kumar,Updated: 27 Nov, 2022 02:04 AM

rahul gandhi attacks bjp rss and modi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमले करते हुए आरोप लगाया कि देश में बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को समाप्त करने का प्रयास...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमले करते हुए आरोप लगाया कि देश में बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस इस कोशिश को सफल नहीं होने देगी। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले श्री गांधी देर शाम संविधान दिवस पर इंदौर जिले में स्थित डॉ अंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचे। यात्रा का आज मध्यप्रदेश में चौथा दिन है।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, अनेक केंद्रीय पदाधिकारी और प्रदेश कांग्रेस के अनेक नेता भी मौजूद थे। गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत महू पहुंचकर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जनसभा में संबोधन के दौरान उनके हमले मुख्य रूप से आरएसएस और भाजपा पर ही रहे। लगभग 35 मिनट के भाषण में श्री गांधी ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने बड़े ही परिश्रम से इस देश को संविधान दिया। यह आने वाली पीढि़यों के लिए भी है।

इस संविधान में देश में पिछले पांच हजार वर्षों के इतिहास में पहली बार सभी नागरिकों को बराबरी का दर्जा दिया गया है। सभी धर्मों को मानने वाले लोगों को प्राथमिकता दी गयी है। लेकिन भाजपा और संघ से जुड़े लोग इस संविधान को समाप्त करने में लगे हैं। श्री गांधी ने कहा कि भाजपा और संघ के लोग यह कार्य सामने से नहीं कर सकते हैं। वे सामने तो डॉ अंबेडकर को भी प्रणाम करते हैं, लेकिन पीठ पीछे उनके बनाए गए संविधान को समाप्त करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं में अपने लोग (भाजपा, आरएसएस) बिठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लेकिन कांग्रेस उन लोगों को ऐसा नहीं करने देगी। उन्होंने कहा कि इसलिए ही देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने भाजपा और संघ की नीतियों को गरीब, श्रमिक, किसान और अन्य वर्गों के विरोध वाली बताते हुए कहा कि वे सिफर् देश में तीन चार अरबपतियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों पर कार्य कर रहे हैं। गरीबों, किसानों, श्रमिकों और बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। महंगायी लगातार बढ़ती जा रही है। यूपीए (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) सरकार के समय गैस सिलेंडर 400 रुपए का एक था।

पेट्रोल 60 रुपए और डीजल 55 रुपए प्रति लिटर था। लेकिन अब इनके रेट क्या हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। सिलेंडर एक हजार रुपए पार कर गया। पेट्रोल एक सौ रुपए के पार हैं। डीजल की कीमत भी काफी अधिक है। इसके पहले श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राज्य के खरगोन जिले से होते हुए इंदौर जिले में पहुंची। यात्रा देर शाम महू में आयी। यहां पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इसका स्वागत किया। सभी नेताओं ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!