Edited By vasudha,Updated: 26 Aug, 2019 11:07 AM
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत मे नहीं बल्कि पाकिस्तान में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां के हालातों को लेकर एक ट्वीट किया, जिसे पाकिस्तान मीडिया प्रमुखता से...
नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत मे नहीं बल्कि पाकिस्तान में काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां के हालातों को लेकर एक ट्वीट किया, जिसे पाकिस्तान मीडिया प्रमुखता से दिखा रही हैं।
राहुल ने रविवार को एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जम्मू कश्मीर के लोगों की आजादी और सामाजिक स्वतंत्रता को खत्म हुए 20 दिन हो चुके हैं। जो हमने कल श्रीनगर दौरे पर महसूस किया उसके बाद विपक्ष के नेताओं और मीडिया कर्मियों को जम्मू कश्मीर के लोगों पर प्रशासन और निर्मम बल का अंदाजा लग चुका है।' राहुल के इस ट्वीट को पाकिस्तान की मीडिया में हाईलाइट किया जा रहा है।
पाकिस्तान के अखबार द डॉन और एक्सप्रेस ट्रिब्यून समेत कई अखबारों ने राहुल गांधी और कांग्रेस के ट्वीट को हाईलाइट किया है। यही नहीं पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियों में भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। इससे पहलेे जब राहुल गांधी को श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोका गया, तो पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और विज्ञान व तकनीकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने भी इस घटना को लेकर ट्वीट किया था।
चौधरी फवाद हुसैन ने लिखा था कि जवाहर लाल नेहरू के पोते और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पूर्वजों के घर कश्मीर में जाने की इजाजत नहीं दी गई। यह इस बात को दिखाता है कि मोदी के भारत को आरएसएस और नाजी विचार ने किस तरह कैप्चर कर लिया है।