जब #MeToo पर सवाल सुनते ही राहुल गांधी ने रोक दी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Edited By vasudha,Updated: 11 Oct, 2018 03:38 PM

rahul gandhi did not give response to metoo question

#MeToo के आरोपों में घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। ​हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर चुप्पी साध ली है...

नेशनल डेस्क: #MeToo के आरोपों में घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। ​हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे को लेकर चुप्पी साध ली है। राहुल गांधी से जैसे ही #MeToo को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे टाल दिया। 
PunjabKesari

दअसल कांग्रेस अध्यक्ष वीरवार को राफेल डील को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एमजे अकबर को लेकर पूछे गए सवाल पर सीधा जवाब नहीं दिया। राहुल ने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस सिर्फ राफेल डील के बारे में है। #MeToo गंभीर और संवेदनशील मुद्दा है, इस पर हम अलग से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इस मामले को लगातार उठा रही है। यह कहते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी गई। 

PunjabKesari
बता दें कि हाल ही में पत्रकार सबा नकवी और लेखिका गजाला वहाब ने अकबर के साथ कथित तौर पर अपने बुरे अनुभवों को साझा किया था। वहाब ने दावा किया था कि अकबर उन पर अकसर अपने केबिन में आने का दबाव बनाते थे। यही नहीं उनकी डेस्क भी इसलिए चेंज कर दी गई ताकि वह उनकी केबिन के सामने ही बैठें और उन्हें जबरदस्ती छूने के मकसद से अलग-अलग टास्क के लिए अकसर बुलाते रहते थे। पत्रकार के इस आरोप के बाद राजनीति भी गरमा गई। 
PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!